
विधान सभा चुनाव 2025 को लेकर पुलिस और केंद्रीय पुलिस बल लगातार फ्लैगमार्च कर रही है. सिमा पर लगातार गाड़ियों की जांच किया जा रहा है. चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गयी है . इसी इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर अभी तक कुल 74 शस्त्रों का सत्यापन किया गया है. इस क्षेत्र में 74 लोगो को आर्म्स अनुज्ञप्ति दिया गया है,जिसमे से 9 आर्म्स शस्त्रागार में जमा है. 23 आर्म्स को रद्दीकरण हेतु प्रस्ताव भेजा गया है. शेष बचे आर्म्स का सत्यापन कर लिया गया है. वही 515 लोगो पर धारा 126 के तहत कार्रवाई किया गया है. 10 लोगो पर सीसीए लगाया गया है. 153 लोगो पर गुंडा एक्ट के तहत प्रस्ताव भेजा गया है।







