बिहार विधान सभा 2025 के पहले चरण में होने वाले चुनाव को लेकर गोरौल थाना क्षेत्र में लगातार फ्लैगमार्च किया जा रहा है. साथ ही वाहन जांच भी किया जा रहा. वैशाली एवं मुजफ्फरपुर जिले के बॉर्डर पर गोरौल पुलिस द्वारा एक जांच केंद स्थापित किया गया है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रेमराज, छितरौली रुसूलपुर कोरीगांव , इमाईलपुर, रामपुर सरोत्तर, हुसेना घाट सहित अन्य गांवों में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए से सशस्त्र बलों के साथ फ्लैगमार्च किया गया . वही सिमा पार एवं सिमा के अंदर आने जाने बाले वाहनों की जांच की जा रही है. हालांकि अभी तक दर्जनों वाहनों की जांच की गई ,लेकिन किसी भी वाहन से आपत्तिजनक समान बरामद नही हुआ है।








