उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार के पहल पर रविवार की देर रात्रि चौकीदारों का घरना प्रदर्शन समाप्त हो गया. सीओ अंशू कुमार ने चौकीदारों से माफी मांगते हुए आगे से गाली गलौज नही करने का वादा किया जिसके बाद चौकीदारों ने अपने अपने कामो में लग गये. मालूम हो कि चौकीदारों ने प्रखंड के मुख्य गेट पर गोरौल सीओ द्वारा जाती सूचक गाली देने को लेकर धरना पर बैठा था . यहां तक कि प्रखंड के मुख्य द्वार पर ताला बंद कर प्रदर्शन करते हुए राजन पासवान, लड्डू कुमार, वीरेंद्र पासवान ने बताया कि हम सभी डियूटी कर रहे थे. मोटरवाहन निरीक्षक के साथ गाड़ी पकड़ने के लिये ले गये. गाड़ी पकड़कर पुनः प्रखंड कार्यालय पहुचे थे. हमलोगों को देखते ही सीओ भड़क गये और ब जाति सूचक गाली देने लगा. यहा तक कि हमलोगों को माँ बहन को भी भद्दी भद्दी गाली दिया गया है. इसी सब का आरोप लगाते हुए धरना दिया जा रहा था.








