गोरौल प्रखंड के कटरमाला पंचायत के इस्लामपुर गांव स्थित बूथ संख्या 322 पर मतदान करने आये गोद मे मात्र 15 दिनों के बच्चा अर्णव को लिय रिंकू कुमारी एवं बूथ संख्या 259 पर 3 माह के बच्चा शिवांश कुमार को गोद मे लिये चन्द्रमाला कुमारी मतदान करने पहुची थी. वही बूथ संख्या 329 पर सलामुन खातून अपने अपने तीन बच्चे आफरीन, महताब, फरहान के साथ वोट करने पहुची थी . सभी महिलाओं ने वोट डालने की खुसी साफ झलक रही थी. वोट डालने के बाद सभी ने बताई की हम महिलाओ को भी सरकार में बहुत सारा अधिकार मिल गया है. हम महिला भी पुरुषों से किसी मायने में कम नही है. हमलोगों ने सबसे पहले वोट किया है और अब घर जाकर चूल्हा चौकी करेगे. सरकार ने चुनावो में महिलाओ और युवाओं की भागीदारी बढा दी है. हम लोग अच्छे स्वच्छ सरकार के परिकल्पना को साकार करने के लिए मतदान कर रहे है. गांवो में अब विकास हो रहा है. ऐसी स्थिति में हम सभी का कर्तव्य बनता है कि अच्छे लोगो का चुनाव करे. साथ ही अच्छे उम्मीदवारों को वोट देकर विधान सभा भेजे. रिपोर्ट जाहिद वारसी








