How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » बिहार » फरार प्रेमी-प्रेमिका की परिजनों कराया विवाह ।

फरार प्रेमी-प्रेमिका की परिजनों कराया विवाह ।

बीते दस दिन पूर्व गोरौल थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी के साथ फरार  युवती  थाने पर आकर आत्म समर्पण कर दिया. हालांकि  इस मामले को लेकर  फरार युवती के परिजनों द्वारा प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी जिसमे आरोप लगाया गया था कि   मो आदिल उसके पुत्री को भगा कर ले गया है .  काफी खोज वीन करने पर भी पता नहीं चला . इससे पूर्व भी आदिल ने धमकी दिया था कि एक न एक दिन तुम्हारी पुत्री को भगा कर ले जायेंगे . इस मामले में मो मकबूल, मो रहमान सहित सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था .  एफआईआर दर्ज कर पुलिस युवती को बरामद करने के लिये छापेमारी कर ही रही थी .  पुलिस के दवाब को देखते हुए युवती ने शुक्रवार को थाने में आकर उपस्थित हो गयी.   थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया  कि प्रेम प्रसंग में फरार युवती थाने पर उपस्थित होकर सारी बाते बताई है. हालांकि युवती के ब्यान दर्ज कराने हेतु न्यायालय में उपस्थित कराया गया  , न्यायालय से आने के बाद प्रेमी प्रेमिका के परिजनों की रजामंदी के बाद दोनों का विवाह करा दिया गया है। रिपोर्ट जाहिद वारसी  । 

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

One response to “फरार प्रेमी-प्रेमिका की परिजनों कराया विवाह ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This