Home » बिहार » नाबालिक लड़की के अपहरण के मामले में पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया।

नाबालिक लड़की के अपहरण के मामले में पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया।

गोरौल थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण का मामला सामने आया है, इस सम्बन्ध में लड़की के परिजन ने प्राथमिक दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि बीते सोमवार को उसकी पुत्री घर का सामान खरीदने के लिए  घर से दुकान के लिए निकली थी जो घर वापस नही लौटी काफी खोजबीन करने पर पता चला कि मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना अंतर्गत दामोदरपुर डुमरी गांव निवासी मिथुन कुमार ने उसकी पुत्री को  बाइक पर बैठा लिया और अपहरण कर ले गया, इस मामले में मिथुन कुमार के अलावे मनोज मांझी, रंजन मांझी, अमरेश कुमार सहित पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है यह मामला अपहरण का है या प्रेम प्रसंग है इसकी छान बीन की जा रही है, दुसरी तरफ लड़की के बरामद हेतु संघन छापेमारी की जा रही है ।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This