Home » बिहार » गोरौल में दो अलग-अलग सड़क दुघर्टना में महिला सहित एक व्यक्ति जख्मी ।

गोरौल में दो अलग-अलग सड़क दुघर्टना में महिला सहित एक व्यक्ति जख्मी ।

गोरौल थाना क्षेत्र मे शनिवार को दो जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. पहली घटना गोरौल-कटहरा  मुख्य मार्ग के चांदपुरा गांव के निकट की है. जहाँ एक तेज रफ्तार पीकअप  गाड़ी के चपेट में आने के  कारण  एक  महिला बुरी तरह ज़ख़्मी हो गई . स्थानीय लोगों ने जख्मी महिला को  तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में भर्ती कराया . जहाँ पर चिकित्सको ने  प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल  हाजीपुर रेफर कर दिया.  जख्मी महिला की पहचान थाना क्षेत्र के भुआलपुर उर्फ बहादुरपुर गांव निवासी अनिल महतो की 50 वर्षीय पत्नी फुल कली देवी के रुप में हुई है. जख्मी महिला कटहरा से लौट रही थी और चांदपुरा गांव के निकट समान खरीदने के लिये सड़क पार कर रही थी . इसी दौरान पिकअप गाड़ी संख्या बीआर 06 जीसी- 1362 ने उसे जोरदार ठोकर मार कर फरार हो गया. वहीं दूसरी ओर  हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग गोरौल थाना के सामने डिवाइडर से टकराकर एक व्यक्ति  बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया जिसे  स्थानीय लोगों के सहयोग से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.  जख्मी  व्यक्ति की पहचान मोतीहारी निवासी सरवर आलम के  रुप में किया गया है . जख्मी व्यक्ति पटना से एग्जाम देकर बाइक से घर लौट रहा था की  अंधेरे के कारण थाना के सामने डिवाइडर से उसका बाइक टकरा गया,जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि एक घटना की मुझे जानकारी है महिला के परिजनों द्वारा आवेदन दिया गया है जिसकी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट जाहिद वारसी

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This