गोरौल चुनाव का परिणाम आने के बाद कही खुशी तो कही गम और सन्नाटा छाया हुआ है. सबसे ज्यादा दुखी छुटभैय्ए नेता और बिचौलियों के अंदर देखा जा रहा है जो नेताओ को बोट दिलाने के नाम पर पैसा लिये और बोट दिलाने में नाकाम रहे. वैशाली विधान सभा से दूसरी बार जदयू के टिकट पर सिद्धार्थ पटेल ने चुनाव जीता है. जनता का समर्थन उन्हें मिला . वही राजद के उम्मीदवार अजय कुमार कुशवाहा यहा से दूसरी बार चुनाव हारे है. इससे पहले लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे. ई संजीव कुमार भी दूसरी बार इस क्षेत्र से चुनाव लड़े लेकिन दोनों वार उन्हें हार का सामना करना पड़ा. वही क्षेत्र से छह बार विधायक रहे वृशिण पटेल अपनी जमानत भी नही बचा पाये. वैशाली विधान सभा से कुल 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिसमें से ज्यादातर उम्मीदवार अपनी जमानत तक नही बचा पाये . एनडीए गठबंधन के नेता अजित पांडेय, , भगवान सिंह ने इस जीत को ऐतेहासिक जीत बताते हुय जनता की जीत बताया है. नेताओ ने आगे बताया कि जनता ने डबल इंजन की सरकार पर भरोसा जताया है. जीत को लेकर कर एनडीए के नेताओं ने एक दूसरे को मिठाईया खिलाकर बधाई दिया.








