गोरौल थानाक्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिक लड़की को अगवा कर लेने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध अगवा लड़की की माँ ने थाने मे प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाये गये है कि गांव के निखिल कुमार,मनीष कुमार,बिट्टू कुमार और बिक्की कुमार अनैतिक कार्य के लिये बच्ची को अगवा किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने प्राथमिकी दर्ज किये जाने की पुष्टि की है। बच्ची को बरामद करने के लिये पुलिस दबिस बनाये हुए है। बच्ची को जल्द बरामद कर लिया जायेगा। रिपोर्ट जाहिद वारसी








