
भगवानपुर प्रखण्ड के मांगनपुर ग्राम कचहरी के सरपंच राजन महतो की मृत्यु ह्र्दयगति रुक जाने से हो गयी .इसकी सूचना मिलते ही उनके समर्थकों,शुभचिंतको के बीच शोक की लहर दौर गयी है. विधायक संजय सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि एक सच्चे समाजवादी का निधन हो गया है. उनका न्याय करने का तरीका एकदम पारदर्शी था. अपना हो या पराये सभी एक जैसा . उनके निधन पर सभी राजनीतिक दलों के नेता ने भी शोक व्यक्त किया हैं.शोक व्यक्त करने वालो में राजद नेत्री प्रो कुमारी राजमणि, गोरौल प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार , पंचायत के मुखिया रामाकांत साह, पुर्व मुखिया मनोहर राय, अख्तर आलम, पवन महतो, रीतलाल पासवान , कुशेश्वर पास सहित अन्य नेता शामिल है.







