गोरौल थाना क्षेत्र के धाने गोरौल पुस्तकालय के निकट से गोरौल पुलिस ने तीन बदमाशों को एक बाइक के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं. साथ ही उसके पास से धारदार हथियार को भी जप्त किया गया है. इस संबंध में पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी में बताया गया है कि पुलिस को सूचना मिली कि गोरौल थाना कांड संख्या 468/25 के वांछित अभियुक्त सूरज कुमार चोरी के बाइक पर अपने दो सहयोगियों के साथ धाने गोरौल से कर्पूरी चौक की ओर जा रहा था. जब वहां पहुंचा तो पुलिस गाड़ी को देख स्प्लेंडर पर सवार तीनों युवक इधर-उधर भागने लगा जिसे पुलिस बलों के द्वारा खदेड़ कर पकड़ लिया गया. पकड़ाये व्यक्ति कि पहचान थाना क्षेत्र के ही सोंधो वासुदेव गांव निवासी सूरज कुमार ,लालबाबू राय एवं सोंधो कहरटौली गांव निवासी संजीव कुमार के रूप में की गई हैं. जब तीनो की तलाशी लिया गया तो उसके पास से तेज धारदार फोल्ड करने बाला बड़ा चाकू के साथ साथ बिना नम्बर प्लेट की बाईक को बरामद किया गया हैं. पूछताछ के क्रम में पता चला कि गोरौल थाना कांड संख्या 503/25 में भी बाईक चोरी मामले में ये लोग जेल जा चुका हैं. तीनो के गतिविधि से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक था. मालूम हो कि एक सप्ताह के अंदर बाईक चोरी में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया एवं 6 चोरी की बाइक को भी बरामद किया गया हैं.
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि तीन अपराधियो को पकड़ा गया है. अभियान चलाकर वाइक चेकिंग किया जा रहा है. इसी क्रम में अपराधी भी धरे जा रहे है








