ठंड शुरू होते ही गांवो में चुरा कुटाई मशीन शुरू हो गया है. गांवों में स्थापित इस मशीन के आवाज से बीमार लोग और परेशान हो गये है. गोरौल प्रखंड के महमदपुर पोझा पंचायत के पैगम्बरपुर गोरीगमा गांव निवासी सीताराम सिंह के द्वारा चलाये जा रहे चुरा मशीन और उर रहे राख से लोग बीमार पर रहे है . ग्रामीण मनोज कुमार,जट्टू राय , विक्रम कुमार, रामनाथ राय , अशोक सिंह,अजय कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि हमलोगों को घर मे रहना मुश्किल हो गया है. रातदिन ठक-ठक की आवाज से बीमार पर गये है. टोले में कई लोग ह्रदयरोग से ग्रसित है. आवाज से काफी परेशान है. राख से खाना पीना बनाना मुश्किल हो गया है. प्रदूषण से जीना दुर्लभ हो गया है. सांस लेने में परेशानी हो रही है. जब चुरा मशीन से राख उड़ता है तो दम घुटने लगता है. प्रदूषण विभाग भी कोई कार्रवाई करना मुनाशिव नही समझते है. वही स्थानीय प्रशासन का भी इसी रास्ते से आनाजाना लगा रहता है. सबकुछ देखते हुय भी स्थानीय अधिकारी मौन है. ग्रामीणों ने आगे बताया कि यदि एक सप्ताह के अंदर इस मशीन को बंद नही कराया गया तो हम सभी ग्रामीण धरना देंगे.








