गोरौल थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है. इस संबंध में छात्रा के परिजन द्वारा दर्ज कराई गयी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि प्रतिदिन की भांति बीते मंगलवार को उसकी पुत्री विद्यालय जाने के लिये निकली थी . परंतु देर शाम तक घर नही लौटी. काफी खोज बीन के दौरान पता चला कि थाने के ही रुसुलपुर हुसेना गांव निवासी विकास कुमार उर्फ निशु, अमर कुमार, गोपी कुमार सहित पांच आदमी उसके पुत्री को जबरन अपहरण कर गोपी कुमार के हाथों बेचने के लिए ले गया है. दर्ज प्राथमिकी में अनैतिक कार्य करने का भी आरोप लगाया गया है.
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह मामला अपहरण का है या प्रेम प्रसंग का इसकी छानबीन की जा रही है।








