गोरौल प्रखंड क्षेत्र के रसुलपुर कोरीगांव में स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मे हुई चोरी को लेकर विद्यालय पोषक क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर विद्यालय की सुरक्षा का गुहार लगाया है. आवेदन के द्वारा ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के द्वारा विद्यालय विकास एवं छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन को बेहतर बनाने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए बताया है कि जब से प्रधान शिक्षक विद्यालय आए हैं तब से विद्यालय को व्यवस्थित करने का प्रयास किया जा रहा है . इसी क्रम में दशकों पुराना जर्जर भवन को हटाया जाना हो या बिजली – पानी की व्यवस्था हो सब किया गया है. विद्यालय पर बार-बार हो रही चोरी से बचने के लिए विद्यालय के खुले बरामदे को लोहे के ग्रिल से भी घेरवाया जा रहा था .इसी बीच बीते दिनों फिर चोरी हो गई जिसमें बिजली के पंखे, लोहे के ग्रिल गेट, बल्ब, बिजली का स्विच बोर्ड ,पानी का नल, विद्यालय की घंटी वगैरह समान चोर ले गए. ग्रामीण राकेश कुमार, सुमन कुमार, सरिता देवी, सुनीता देवी, किरण देवी, दिनेश कुमार, रोशन कुमार, नीतू देवी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने विद्यालय पर या विद्यालय के आसपास पुलिस चौकीदार की व्यवस्था करने का निवेदन थाना प्रभारी से किया है . ताकि बच्चे और शिक्षक सुरक्षित माहौल में पठन-पाठन कर सके .
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि विद्यालय के आसपास मंडराने बाले असमाजिक तत्वों पर पुलिस नजर रखे हुए है. लगातार गश्ती किया जा रहा है. विद्यालय की सुरक्षा हमारे प्राथमिकता में है. हर हाल में विद्यालय को सुरक्षित रखा जायेगा. रिपोर्ट जाहिद वारसी








