गोरौल थाना क्षेत्र के सोन्धो मुबारकपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिलाओं समेत तीन लोग जख्मी हो गया है। घटना वृहस्पतिवार की बताई गयी है।इस सम्बंध में सुरेश कुमार द्वारा थाने में दर्ज़ करायी गयी प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि वह काम करने जा रहा था इसीबीच गांव के ही हरेंद्र राम घेर लिया हम दोनों के बीच कहासुनी होने लगा।इसी बीच हरेंद्र राम की पत्नी सुमन देवी घर से धारदार हथियार लेकर निकली और अपने पति को दिया ।उस धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे लहूलुहान हो गया वहीं बचाने आई सुरेश की पत्नी और 15 वर्षीया पुत्री को भी मारपीट जख्मी कर दिया। शुक्रवार को देर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने घटना की पुष्टि की है।








