Home » बिहार » नालंदा के खेल परिसर में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता।

नालंदा के खेल परिसर में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता।

गोरौल। राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी नालंदा के खेल परिसर में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के अंडर 14 वर्ग में प्रथम स्थान एवं अंडर 19 वर्ग में द्वितीय स्थान लाने वाले वैशाली के खिलादियों ने जिले को हॉकी में नई पहचान दिलाई है। राजगीर खेल परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय टूरनामेंट में पटना,समस्तीपुर, भोजपुर,पूर्णिया, मधेपुरा, रोहतास,खगरिया, सहरसा, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, सिवान, वैशाली सहित कुल 17 जिलों की टीम में वैशाली ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए ना केवल फाइनल में जगह बनाया बल्कि फाइनल मूकाबले में पटना की मजबूत टीम को हराकर अंडर 14 का विजेता शील्ड भी जीता।इसी प्रकार अंडर 19 वर्ग में फाइनल मुकाबाला नालंदा और वैशाली की टीमों के बीच हुआ। फाइनल मूकाबले में वैशाली की टीम उपविजेता रही। मालूम हो की खेल विभाग बिहार सरकर एवं  बिहार राज्य खेल प्राधिकारण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में 17 जिलों की टीमों ने भाग लिया था। वैशाली की टीम ने बेहतरीन ताल मेल ,तेज आक्रमण और ठोस डिफेंस का प्रदर्शन करते हुऎ अंडर 14 का फाइनल मुकाबाला जीता।वैशाली जिले के हॉकी खिलाडियों जिसमें सभी गोरौल प्रखंड क्षेत्र के गाँवों  से आते हैं इन सभी खिलाड़ियों ने जिले के साथ-साथ गोरौल प्रखंड का भी मान-सम्मान बढ़ाया है।राज्यस्तरीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के विजेता और उप  विजेता टीमों में कोच अभय कुमार, सचिव शशी कुमार राणा, कप्तान सुजित कुमार, आयुष राज सहित अक्षय, उज्ज्वल,सोनू, रोबिन राठौर,राघवेन्द्र, आयुष सहित सभी खिलाड़ीयों का गृह मैदान पर शानदार स्वागत किया गया ।वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल, गोरौल प्रमुख मुन्ना कुमार, नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद धनवती देवी,कटरमाला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दीपक कुमार, समाजसेवी दीपक कुमार सिंह, शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, प्रणव कुमार, अरविंद कुमार शरण,प्रशांत कुमार, स्थानिय अभिभावक पारसनाथ सिंह, राजेंद्र सिंह,मोनू कुमार, राकेश कुमार,रविंद्र कुमार सिंह, मंजीत कुमार सिंह ,उदय कुमार सहित दर्जनों लोगों ने खिलाडियों को बधाई दिया है । रिपोर्ट जाहिद वारसी

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This