गोरौल प्रखंड कार्यालय में शौच के लिये गयी एक युवती के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया. इस मामले में थाना क्षेत्र के सोंधो कहरटोली गांव निवासी आंचल कुमारी के द्वारा थाने में दी गई आवेदन में बताया गया हैं कि वह एवं उसकी छोटी बहन प्रखंड कार्यालय के सामने शिव मंदिर के पास चाय की दुकान चलाती हैं. शनिवार को वह शौच के लिये प्रखंड कार्यालय में बने शौचालय में गयी थी. इतने में एक युवक आ धमका और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा. हल्ला करने पर कुछ लोग जुट गये और युवक भाग गया. इसके वाद युवती की इज्जत बच सकी. उसके बाद वह अपने चाय की दुकान पर चली गयी. इतने में युवक कुछ लोगो के साथ लाठी डंडा लेकर चाय दुकान पर आ धमका और पुनः दोनों युवती के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा. विरोध करने पर मारपीट कर बुरी तरह जख्मी करते हुए कपड़ा फार दिया. दोनों जख्मियों का इलाज़ सीएचसी गोरौल में कराई गई है. इस मामले में थाने के ही मखदुमपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार, विवेक कुमार, संजय सहनी, मनीष कुमार सहित पांच लोगों को आरोपित किया गया है.
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. मामले की छानबीन किया जा रहा है. घटना में शामिल सभी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।








