समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में सामान्य कैंसर जांच का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अस्प्ताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार एवं हेल्थ मैनेजर रेणु कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर करते हुए बताया की अस्प्ताल में पहले से बीपी मधुमेह का नियमित जांच किया जाता है. अब गर्दन ,गर्भाशय सहित अन्य कैंसरों का प्रारंभिक जांच की सुविधा उपलब्ध हो गयी है. इन सभी जांचों के लिये लोगो को बाहर जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी. पहला दिन 15 महिलाओ की जांच की गई. जांच के लिये कैंसर रिसर्च सेंटर मुजफ्फरपुर से आये चिकित्सक डॉ खुशबू कुमारी ने बताई की समय समय पर कैंसर की सामान्य जांच कराते रहना चाहिये. जिससे गम्भीर बीमारी की जानकारी प्रारंभिक अवस्था मे ही हो सके. यदि कैंसर का पता प्रारंभिक अवस्था मे जानकारी प्राप्त हो जाता है तो इसका इलाज संभव एवं आसान है. जांच के दौरान अशरफ परवेज,पंकज जयसवाल,प्रणव कुमार रॉय, शम्भू कुमार,सहित अन्य लोग उपस्थित थे । रिपोर्ट जाहिद वारसी








