गोरौल प्रखंड क्षेत्र में पिछले चार-पांच दिनों से कनकनी वाली ठंड से ठिठुरन की स्थिति बनी हुई है। ठंड का असर आम दिनचर्या से लेकर बाजार एवं यातायात पर असर पड़ रहा है। प्रखंड क्षेत्र में ठंड से बचाव को लेकर कहीं भी अलाव जलाने का व्यवस्था नहीं देखा जा रहा है। शाम होते ही गांव बाजार की सड़कें सुनसान हो जा रही है। चौक चौराहों पर दुकानदारो द्वारा कागज कुट जलाकर किसी तरह ठंड से बचाने का प्रयास करते नजर आते हैं। अत्यधिक ठंड के कारण राष्ट्रीय जनता दल आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दीपक कुमार सिंह ने गोरौल चौक, गोढ़िया मंडी, स्टेशन, गोरौल बाजार, कर्पूरी चौक, रामसेवक चौक, बाबा मलंग स्थान, सोंधो, अंधारी गाछी हाट, बहादुरपुर चौक , हरशेर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के चौक चौराहों पर अलाव जलाने एवं गरीब असहायों के बीच कंबल वितरण करने की मांग प्रशासन से की है।








