गोरौल में छात्र-छात्राओं ने एक पेड़ माँ के नाम लगाया गया. यह कार्यक्रम एनसीसी के सहायक अधिकारी डॉ राजीव नयन झा के नेतृत्व में एनसीसी कैडर द्वारा वृक्षारोपण किया गया. इस दौरान डॉ झा के द्वारा कैडर को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिये हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता है. वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत ही जरूरी है. यही हमे शुद्ध हवा चाहिये तो पेड़ लगाना होगा. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार के अलावे रजनीश कुमार, जुनैद वारसी,आयुश राज ,पीयूष कुमार,आदित्य राज, मो सेराज, मुन्नी कुमारी,अंजली कुमारी सहित दर्जनों कैडर के बच्चे भी उपस्थित थे।








