Home » बिहार » धाने गोरौल गांव से गश्ति के दौरान पांच डिब्बा ब्राउन शुगर के साथ।

धाने गोरौल गांव से  गश्ति के दौरान पांच डिब्बा ब्राउन शुगर के साथ।

गोरौल पुलिस ने शनिवार कि देर  रात्रि थाना क्षेत्र के धाने गोरौल गांव से  गश्ति के दौरान पांच डिब्बा ब्राउन शुगर के साथ एक धंधे बाज को गिरफ्तार किया है. इस सम्बन्ध में  गोरौल थाने में पदस्थापित पु. अ. नि राहुल कुमार के द्वारा दर्ज  कराई  गई प्राथमिकी में बताया है कि    गश्ति के दौरान सूचना मिली कि  धाने गोरौल में एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति  कुछ मादक पदार्थ  रखे हुय है . जब वहा गया तो  वाइक से दो युवक को   आते देखा . रुकने का इशारा किया तो दोनों  भागने लगा ,जिसमें से एक को  खदेड़ कर पकड़ लिया. पकड़ाये व्यक्ति की पहचान गांव के ही  रोहित कुमार सहनी के रूप में किया गया है. वहो फरार की पहचान  गांव के ही अनुज कुमार के रूप में की गई है. तलासी लेने पर पांच छोटे छोटे डब्बा में बंद ब्राउण्ड सुगर ,स्मैक जैसा मादक पदार्थ  लगभग 220 ग्राम  बरामद किया गया है.
         थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. वही उसका एक साथी मौके से फरार हो गया है. उसे भी पकड़ने के लिये सघन छापेमारी की जा रही है. इस मामले में अन्य संलिप्त की छानबीन की जा रही है. रिपोर्ट जाहिद वारसी

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This