गोरौल थाना क्षेत्र के बेलवर हाट स्थित एक कपड़ा की दुकान में अचानक आग लग जाने से दुकान में रखा कपड़ा जलकर भष्म हो गया. बताया गया है कि मंगलवार की देर रात्रि पप्पू कुमार की कपड़ा की दुकान में बिजली की शॉटसर्किट से अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते लाखो का कपड़ा एवं नगदी भी जलकर खाक हो गयी. स्थानीय लोगो के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था,लेकिन आग बढ़ता ही जा रहा था. इतने में अग्निशामक गाड़ी भी पहुची जिसके वाद आग पर काबू पाया गया. यदि समय रहते इस आग पर काबू नही पाया जाता तो आसपास के दर्जनों दुकान इसके चपेट में आ जाते. हालांकि इस अग्निकांड में किसी तरह की जानमाल की क्षति नही हुई है।








