गोरौल प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत गोरौल स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भटौलिया पर आयोजित अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में जुटे दर्जनों अभिभावकों ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के विरूद्ध नाराज़गी जताते हुए अपने-अपने बच्चों को इस कड़ाके की ठंड में खुले आकाश में पढ़ाने से इन्कार करते हुए नए वर्ष से विद्यालय नहीं भेजने का निर्णय लिया है।इतना ही नहीं संगोष्ठी में शामिल सभी अभिभावकों ने सर्वसम्मती से यह भी निर्णय लिया की जब तक विद्यालय को मिलने वाली जमीन के लिए निशुल्क रजिस्ट्री का आदेश जिला प्रशासन नहीं देता है तब तक विद्यालय में तालाबंदी रहेगा। यह तालाबंदी दो जनवरी से प्रारंभ होगा। मालूम हो की शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में सरकारी विद्यालयों पर अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। उत्क्रमित मध्य विद्यालय भटौलिया मात्र दो कमरों में संचालित हो रहा है। जबकी एक और भूमिहीन भवन हीन विद्यालय उसमें टैग है ।लगभग 350 बच्चों की उपस्थिति वाले उक्त विद्यालय में बच्चे कमरों के अभाव में खुले आसमान में पढ़ने को मजबूर है। जमीनदाता ओमप्रकाश साह पीछले एक वर्ष से भी अधिक समय से विद्यालय को 41 डिसमिल जमीन दान देना चाहते हैं।इसके लिए जमीन दान करने वाले सहित विद्यालय परिवार हलकान हो गया । लेकिन निशुल्क रजिस्ट्री का आदेश जिला प्रशासन नहीं दे सका। थक हार कर अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में सर्वसम्मती से विद्यालय पर तालाबंदी और अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेजने का निर्णय लिया है। मालूम हो की इससे पहले भी ग्रामीणों ने मजबूर होकर विद्यालय पर तलाबंदी किया था।संगोष्ठी में मो मोदीक, मो आलम,चंदा देवी, मो इजरायल, अमृत राय ,शेर सिंह यादव ,अमरनाथ साह, शंकर राय, गरीब नाथ कुमार, नौशाद साहित करीब 50 अभिभावक शामिल थे।अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में अभिभावको द्वारा लिए गए विद्यालय पर तलाबंदी के निर्णय की सूचना प्रभारी प्रधानाध्यापिका नीला कुमारी के द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को प्राप्त करवा दिया गया है । रिपोर्ट जाहिद वारसी








