Home » बिहार » उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवर घाट के प्रांगण में वीर बाल दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन।

उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवर घाट के प्रांगण में वीर बाल दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन।

गोरौल प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवर घाट के प्रांगण में वीर बाल दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया .  महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के  आदेशानुसार एवं शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों में चित्रकला, पोस्टर बनाना ,रचनात्मक         लेखन ,निबंध,प्रश्नोत्तरी ,ज्ञानवर्
क खेल ,कहानी सुनाना, पुस्तक पठन ,वाद विवाद ,भाषण ,कला, नाटक एवं निबंध लेखन जैसे कार्यक्रम  राष्ट्रीय स्तर का उत्सव भारत के भविष्य माने जाने वाले बच्चों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है.   इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण ने की जबकि संचालन शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने किया . कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने  कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं का पोषण करना, रचनात्मकता को बढ़ावा देना और उन्हें विकसित भारत के सपनों को साकार करने में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है.  वीर बाल दिवस प्रेरणा का पर्व है. श्री गोविंद सिंह जी के साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के वीरतापूर्ण बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मनाया जाता है. अत्याचार के सामने अटूट साहस के प्रतीक और कम उम्र में उनके बलिदान भारतीय इतिहास के सबसे मार्मिक अध्यायों में से एक है .  इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कुणाल कुमार को प्रथम ,रिचा रानी को द्वितीय एवं प्रियांशु को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ वही चित्रकला प्रतियोगिता में रिचा रानी को प्रथम, अमीषा आनंद को द्वितीय एवं डौली कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ . सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया . इस अवसर पर बच्चों ने प्रधानमंत्री के सम्बोधन को भी सुना.  इस कार्यक्रम  में नीतू कुमारी ,पिंटू कुमार,भ कुमार एवं टुनटुन कुमार  सहित अन्य लोग उपस्थित रहे । रिपोर्ट जाहिद वारसी

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This