Home » बिहार » बेलवर घाट हाई स्कूल ने बैंडबाजे का राज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर लहराया परचम।

बेलवर घाट हाई स्कूल ने बैंडबाजे का राज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर लहराया परचम।

गोरौल प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट ने बिहार शिक्षा परियोजना की ओर आयोजित राज्य स्तरीय ऑनलाइन इन्टरस्तरीय बैंड प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया .  विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक  अरविंद कुमार शरण ने सभी प्रतिभागियों को बधाईयां देते हुए कहा  कि आप सबों ने बेहतर प्रदर्शन द्वारा राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया है .  बैंड टीम के एस्कॉर्ट शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने अनोखे प्रदर्शन से सबों का दिल जीता  है .  सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन का परिचय  देते हुए विभिन्न प्रकार के क्रियाकलाप की प्रस्तुति दी है.  इसके अंतर्गत कदम ताल , फास्ट मार्च , स्लो मार्च, विभिन्न प्रकार की तालियां, एवं सारे जहां से अच्छा की धुन पर विभिन्न प्रकार के पिरामिड का प्रदर्शन किया.  सभी प्रतिभागी सुसज्जित पोशाक में अपने वाद्ययंत्रों से मधुर धुन निकाल रहे थे ,जो सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे.   बैण्ड टीम के सदस्यों की सूची एवं भेजे गए वीडियो के माध्यम से मूल्यांकन उपरांत ब्रास बैंड टीम बालक वर्ग वैशाली को राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ.  इसके लिए विद्यालय परिवार की पूरी टीम काफी उत्साहित है .  इस प्रदर्शन का राहुल कुमारी चौधरी द्वारा खूबसूरत वीडियो बनाया गया ,जिसे प्रदर्शन हेतु विभाग को भेजा गया था.  ब्रास बैंड टीम के 27 सदस्यीय टीम में कृष्ण कुमार टीम लीडर, इसके अलावा साहिल कुमार, कुंदन कुमार ,आदित्य कुमार , चंदन कुमार ,आदित्य राज ठाकुर ,आदित्य कुमार , संतोष कुमार ,अभिनंदन कुमार ,अनिकेत राज , रौशन कुमार,आदर्श ठाकुर, आयुष राज ,सुजीत कुमार, सत्यम कुमार ,मनीष कुमार ,आयुष कुमार ,श्रीकांत, शिवा कुमार ,रवि किशन, अरविंद कुमार, आयुष रंजन ,राजेश कुमार ,सोनू कुमार, प्रियांशु कुमार एव सुशांत कुमार ने भाग लिया. रिपोर्ट जाहिद वारसी

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This