Home » बिहार » पटना सुल्तानगंज मंडई में कंबल वितरण।

पटना सुल्तानगंज मंडई में कंबल वितरण।

इरशाद अली आजाद गरीबों के मसीहा- गुलाम सरवर आजाद

पटना 29 दिसंबर 2025- ठंड के प्रकोप से मानवता को बचाने के उद्देश्य से शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री इरशाद अली आजाद के सौजन्य से आज पटना के सुल्तानगंज के मंडई के 150 गरीबों के बीच कंबल वितरण मदरसा अंजुमन उलूम एवं एस० के० कोचिंग सेंटर के प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर सफीनह संस्था के निदेशक गुलाम सरवर आजाद ने अपने संबोधन में बताया कि वक्फ के वाकिफ की मंशा के मुताबिक जरूरतमंदों तक इरशाद अली आजाद निरंतर लाभ पहुंचा रहे हैं। इरशाद अली आजाद वक्फ बोर्ड के इतिहास में पहले व्यक्ति हैं जो वंचितों को लाभान्वित करने करने का प्रयास कर रहे हैं और आज का कंबल वितरण समारोह इस बात का ताज़ा उदाहरण है। श्री आजाद ने इरशाद अली आजाद को गरीबों का मसीहा बताया। शिक्षा विभाग के पूर्व अधिकारी मो० सिराज खान हाफिज मो० साहिल मो० अरशद कोचिंग सेंटर के निदेशक जमाल अंजुम ने मेहमानों का स्वागत किया जबकि संस्था की प्राचार्य तरन्नुम खानम ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इरशाद अली आजाद जिंदाबाद के नारे के साथ कंबल वितरण समारोह का समापन हुआ। रिपोर्ट जाहिद वारसी

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This