गोरौल थाना क्षेत्र के भटौलिया गांव से पुलिस ने हत्या मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पकड़ाये अभियुक्त गांव के प्रिंस कुमार जो बीते अक्टूवर माह में सरेआम मुर्गा का मिट कम दाम मे नही देने पर चाकू से हमला कर एक युवक की सरेआम हत्या कर दिया था. बताया गया है कि अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार को गुप्त सूचना मिली कि प्रिंस भटौलीया गांव में ही अपने घर के बगल में शटरनुमा एक घर मे छिपा है जिसके बाद शटर तोड़कर उसको गिरफ्तार किया गया. ज्ञातव्य हो कि हत्या में मारे गए युवक भटौलिया गांव में ही एक मुर्गा का मिट दुकान पर मजदूरी करता था. उसी दुकान पर प्रिंस कम दाम में मुर्गा की मांग करने लगा नही देने के कारण थाने के ही इनायतनगर गांव निवासी लालू मियां का 25 वर्षीय पुत्र मो इम्तियाज को सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद से ही वह फरार चल रहा था.
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि लगभग ढाई महीने से फरार चल रहे एक हत्या के मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के वाद उसे जेल भेज दिया गया है. रिपोर्ट जाहिद वारसी








