गोरौल बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में गोरौल में भाजपा को नेताओ ने आक्रोश मार्च निकाला. भजपा नेता अभिषेक राज उर्फ राजा भईया के नेतृत्व में आक्रोश मार्च गोरौल चौक से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः देर शाम गोरौल चौक पर ही सम्पन्न करते हुय बांग्लादेश की अंतरिम सरकार और वहां के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया. इस दौरान नेताओ ने कहा कि बांग्लादेश में जिस प्रकार दीपू दास नामक एक हिंदू युवक को जिंदा जला दिया गया. वह वहां व्याप्त कट्टरपंथी और अमानवीय सोच को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा पूरी तरह से खतरे में है. यदि भारत बांग्लादेश का निर्माण कर सकता है तो वहां रह रहे हिंदुओं की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाने की क्षमता भी रखता है. बांग्लादेश पाकिस्तान के बहकावे में आकर इस प्रकार की गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है जो न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन है बल्कि क्षेत्रीय शांति के लिए भी गंभीर खतरा है. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को तत्काल रोकने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाने की भी मांग किया गया.
मौके अमरजीत कुमार, संजीव चौरसिया , ललिता देवी , सुभाष सिंह उर्फ दया , छोटे चौधरी , शिवशंकर व्यास , पूनम कुमारी , नीतू कुमारी , रानी कुमारी , अमित सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे .








One response to “भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदू पर अत्याचार के विरोध में गोरौल में आक्रोश मार्च निकाला गया।”
Looking for a new game? 99gamedownload had what I needed. Download was quick and easy. Give it a try yourself!: 99gamedownload