Home » बिहार » नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रूसूलपुर कोरीगांव में पुस्तकालय हेतु किताबें एवं टीएलएम उपलब्ध।

नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रूसूलपुर कोरीगांव में  पुस्तकालय हेतु किताबें एवं टीएलएम उपलब्ध।

गोरौल प्रखंड स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रूसूलपुर कोरीगांव में  पुस्तकालय हेतु किताबें एवं टीएलएम उपलब्ध कराई गई . साथ ही बच्चों के बीच लेखन सामग्री  वितरित किया गया.  आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट के  शिक्षक  उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने विद्यालय में पुस्तकालय हेतु मुफ्त किताबें व टीएलएम के अलावे  बच्चों के बीच लेखन सामग्री  वितरित करते हुय कहा कि      छात्र जीवन संघर्ष की एक अनूठी दास्तान होती है और इसके दौरान संघर्ष की सच्ची साथी होती है किताबें.  हर छात्र को निश्चित रूप से किताबें पढ़ने की आदत डालनी चाहिए . किताबें सिर्फ प्रतियोगी जीवन की ही साथी  नहीं है बल्कि यह जीवन के प्रत्येक पड़ाव पर हमारा मार्गदर्शन करती है.  छात्र जीवन  विकासशील चरण होता है उन्हें अपने माता-पिता, शिक्षकों और बड़ों द्वारा बतायी गई बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता  है. आप छोटे बच्चे हैं, आपके लिए उपयोगी चित्रकला एवं कहानियों की किताबें उपलब्ध कराई गई है .जो आपके दैनिक जीवन के लिए उपयोगी है.
उच्च विद्यालय बेलवरघाट के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण ने कहा कि पुस्तक ज्ञान का भंडार ही नहीं है बल्कि हमारे सच्चे मित्र भी है. पुस्तकों द्वारा हम ज्ञान हासिल करने के साथ-साथ नैतिकता का भी पाठ पढ़ते हैं.  जो हमारे दैनिक जीवन के लिए उपयोगी है . नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रूसूलपुर कोरीगांव  के प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों के बीच मुफ्त लेखन सामग्री वितरण करना और विद्यालय के पुस्तकालय हेतु पुस्तक का  उपलब्ध कराना एक सराहनीय कार्य है. मौके पर विद्यालय के शिक्षक जितेंद्र कुमार, राजीव रंजन के साथ विद्यालय के बच्चे लाडली, श्वेता ,काजल, राज कुमार , धैर्य राज ,हंसराज ,मनीष सहित अन्य उपस्थित रहे

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This