गुप्त सूचना के आधार पर गोरौल थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के जाफरपुर कोआही गांव से चोरी का चावल बरामद कर थाने लाया . ज्ञात हो कि बीते 8 दिसम्बर को गोरौल थाना क्षेत्र के धाने गोरौल गांव से लगभग एक माह पूर्व एक गोदाम का ताला तोड़कर चावल की चोरी हुई थी. पुलिस ने जाफरपुर गांव स्थित गोदाम पर छापेमारी कर 176 बोरा चावल बरामद किया है. हालांकि गोदाम मालिक छोटेलाल साह भागने में सफल रहा. इस सम्बंध में बीते 8 दिसम्बर 2025 को थाने के राजखण्ड गांव निवासी पोली राय ने प्राथमिकी संख्या 743/25 दर्ज कराते हुए बताया था कि अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लगभग छह लाख रुपये का अनाज चोरी कर ले गया . छापेमारी के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि छोटेलाल एवं उसका पुत्र कई थानों से चोरी का समान खरीदने के मामले में आरोपित है. उसका पुत्र कई वार जेल जा चुका है.
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि चोरी के चावल को बरामद कर थाने लाया गया है. मामले की छानबीन के बाद चावल को उसके सही मालिक को सौंपा जायेगा.








