गोरौल प्रखंड स्तरीय प्राथमिक विद्यालय चकव्यास में टी एल एम मेला का हुआ आयोजन।
कार्यक्रम का उद्घघाटन मध्य विद्यालय ठिकाहां के प्रधानाध्यापक डॉक्टर सुदर्शन झा एवं चकव्यास के प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार ने संयुक्त रूप से किया. मंच संचालन करते हुए पूर्व साधन सेवी कौशर प्रवेज खान ने उपस्थित 14 संकुल के शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि टी एल एम अर्थात शिक्षण अधिगम सामग्री एक ऐसा सस्ता और सुलभ साधन है जिसके माध्यम से बच्चे खेल-खेल में आसानी से कठिन से कठिन बिंदु को समझ लेते हैं. यह एक सजावट की सामग्री नहीं बल्कि शिक्षण सहायक सामग्री के रूप में बच्चों के बीच प्रतिदिन विद्यालय में प्रयोग किया जाए तो पठन-पाठन आसान हो जाएगा. इस टीएलएम मेला में लगे प्रदर्शनी का प्राथमिक विद्यालय गोरौल चकव्यास के सभी बच्चों एवं शिक्षकों ने अवलोकन भी किया . टी एल एम मेला में 14 संकुल के द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों ने भाग लिया. गणित एवं पर्यावरण में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरौल , उत्क्रमित मध्य विद्यालय भीखनपुरा उर्दू को प्रथम स्थान, अंग्रेजी में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय लोदीपुर को प्रथम स्थान एवं हिंदी विषय में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय ठिकहां को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ . सभी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले संकुल को जिला द्वारा निर्धारित तिथि को अपने टी एल एम के साथ जिला में प्रदर्शन करेगा. रिपोर्ट जाहिद वारसी








