Home » बिहार » सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत गोरौल नगर पंचायत म जनता दरबार का आयोजन ।

सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत गोरौल नगर पंचायत म जनता दरबार का आयोजन ।

सरकार के निर्देश पर गोरौल प्रखंड के अंचल कार्यालय को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालयों में “सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया.   इस दौरान  कार्यालयों में बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रखीं.
गोरौल प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार निगम ने  जनता की समस्याएं सुनीं. उन्होंने बताया कि राशन कार्ड, विभिन्न पेंशन योजना,मनरेगा से सम्बन्धी कुल आठ आवेदन प्राप्त हुआ.  नगर पंचायत  गोरौल के  कार्यपालक पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने बताई की जनता दरबार मे कुल 5 आवेदन प्राप्त हुआ.  गोरौल थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में  आयोजित जनता दरबार मे भी दर्जनों लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निदान किया गया. वही कुछ मामले में जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. वाल  विकास परियोजना कार्यालय द्वारा आयोजित जनता दरबार मे एक भी शिकायत नही आया.
सीओ दिव्य चंचल ने इस सम्बंध में कुछ भी बताने से इनकार किया. रिपोर्ट जाहिद वारसी

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This