गोरौल प्रखंड के इस्माईलपुर पंचायत के मुखिया आनंद कुमार की 85 वर्षीय माता समाजसेवी जयमती देवी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. उनके निधन की खबर सुन क्षेत्र के सैकड़ो लोग सोमवार को उनके पैतृक आवास चेहरा खुर्द पहुंचकर अंतिम दर्शन किया . उनके निधन से समाजसेवी , बुद्धिजीवियों के अलावे नेताओ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय देवी गरीब गुरबो के लिये हमेशा काम करती रहती थीं. उनके हक के लिये उनका आवाज बनकर शासन प्रशासन से लड़ती रही. आम लोगो से सदा जुड़ी रही . शोक व्यक्त करने वालों में विधायक सिद्धार्थ पटेल, पूर्व विधान पार्षद सुबोध कुमार , पूर्व विधायक राज किशोर सिंह, प्रमुख मुन्ना कुमार, जिला पार्षद मनोज ठाकुर, मुखिया प्रमोद कुमार सिंह , विकास कुमार,जानकी देवी, केशरी देवी ,विमल देवी सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह प्रधान शिकक धर्मेंद्र कुमार, दीपक कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, सहित अन्य शामिल थे. रिपोर्ट जाहिद वारसी








