गोरौल । मंगलवार को हाजीपुर के कोनहारा घाट पर परिवारिक कलह से तंग आकर एक दम्पति ने गंगा में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली . गोरौल थाना क्षेत्र के सधोपुर जीवन गांव निवासी 65 वर्षीय अर्जुन पंडित एवं उसकी 60 वर्षीय पत्नी शैल देवी दोनों डॉक्टर के यहां जाने की बार कहकर घर से निकले की उन्हें डॉक्टर को दिखाना है. मृतक डॉक्टर से दिखाया कि नही इसकी भी जानकारी किसी को नही है. नही कुछ देर हाजीपुर घूमने के बाद नदी में छलांग लगा दी. हालांकि ग्रामीणों ने शव को हाजीपुर में ही दफनाने की बाते कही है. वही कुछ ग्रामीणों ने बताया कि मृतक को दो लड़का एक लड़की है.बड़ा लड़का का नाम मूनटून पंडित दूसरे का मुकेश पंडित है. सभी बेटा बेटी की शादी बहुत पहले ही हो गयी थी. मृतक पति-पत्नी बेटा पूतोह से अलग था . इसके बाद भी बराबर बेटा पूतोह से लड़ाई झगड़ा होते रहता था . इसी से दोनों परेशान थे आर्थिक स्थिति भी अच्छी नही थी. बिमारी भी परेशान कर रखा था. कही से कोई सहयोग नही मिलते देख दोनों दम्पत्ति की हिम्मत जबाब दे दिया. ऊपर से अपने संतानों का सामना करना पर रह था. इसी सब को देख दोनों ने नदी में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली . मृतक के घर के पास सन्नाटा पसरा हुआ है. कोई भी ग्रामीण कुछ बोलना नही चाहता है,लेकिन सभी लोग काफी दुखी है. गांव में जितने लोग उतनी बात कर रहे है. वही दर्जनों ग्रामीण हाजीपुर दाह संस्कार में गये हुए थे. इस ह्रदय विदारक घटना से टोले बाले काफी दुखी है और एक बार सोचने को मजबूर है कि उनके बाल बच्चा क्या करेगा।








