गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल रेलवे स्टेशन स्टेशन से सात लीटर विदेशी शराब के साथ बाइक सहित दो कारोबारियों को पुलिस ने किया गिरफतार, इस सम्बन्ध में बताया गया है कि अपर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार को गुप्त सूचना मिली कि ट्रेन से शराब लाकर दो व्यक्ति गोरौल रेलवे स्टेशन पर खड़ा है, सुचना मिलते ही जब पुलिस बल वहां पहुंची तो पुलिस बल को देखते ही दो लोग भागने लगा जिसे पुलिस बलों ने खदेर कर दोनों को पकड़ लिया , साथ ही एक बाइक भी जप्त किया या गया, पकड़े गए दोनों व्यक्ति की पहचान पुर्वी चम्पारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र निवासी श्याम सुंदर भगत का 25 वर्षीय पुत्र भुषण कुमार एवं महेश भगत का 20 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार के रूप में किया गया है, , पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई तो कम्बल में छुपा कर 6 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है, वहीं बाईक के डिक्की से एक लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया कुल 7 लीटर विदेशी शराब के साथ एक स्पलेंडर बाइक जब्त किया गया है । थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिक दर्ज किया गया है साथ ही गिरफ्तार दोनों व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है








