गोरौल:- राजकीय प्राथमिक विद्यालय खजौल बाजितपुर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक चौधरी को सेवा निवृति के बाद भावभीनी विदाई दी गयी. विदाई समारोह में उपस्थित प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके रंग रूप,धन-दौलत से नही होती,बल्कि उनकी पहचान अच्छे विचार सेवा भाव , अपने कार्य के प्रति निष्ठा ईमानदारी व सहयोग की भावना से होती है. व्यक्ति अपनी क्रिया कलाप से जाना व पहचाना जाता है और उसी की बदौलत शोहरत भी पाता है. जो हमेशा याद किया जाता है. वैसे ही लोगो में एक अशोक बाबू भी है,जिनकी उत्कृष्ट सेवा और विद्यालय के प्रति समर्पण भाव उन्हें याद करने के लिए हमे मजबूर करता है. प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि इनकी कर्तव्यनिष्ठता,सदविचार, सदव्यवहार से हम और शिक्षक समाज गौरवान्वित है. आज सेवानिवृत होकर भले ही सेवा से मुक्त हो जाये लेकिन हमारे दिल से आप निकलने वाले नही. प्रधानाध्यापक शैलेश झा ने कहा कि अशोक जी की अहमियत से हम अभीभूत है. प्रधानाध्यापक के रूप कुशल नेतृत्व क्षमता का लाभ इस विद्यालय को खूब मिला . इसके लिए हम कृतार्थ है. कार्यक्रम को विद्यालय के वर्तमान प्रधानाध्यापक जुली कुमारी , मनीष कुमार, प्रभा कुमारी मुखिया वैधनाथ राम सहित अन्य लोगो ने सम्बोधित किया.








