Home » बिहार » प्रख्यात शिक्षक कौसर परवेज खान का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

प्रख्यात शिक्षक कौसर परवेज खान  का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

गोरौल (वैशाली): शिक्षा जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले और वैशाली जिले का मान बढ़ाने वाले प्रख्यात शिक्षक कौशर परवेज खान का जन्मदिन राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोरौल चकव्यास में  गौरव और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके छात्र-छात्राओं, शुभचिंतकों और समाज के प्रबुद्ध जनों ने उन्हें ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दीं।
कौशर परवेज खान  जी को न केवल एक शिक्षक, बल्कि एक प्रखर मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत के रूप में जाना जाता है। उन्होंने शिक्षा को मात्र पेशा न मानकर समाज सुधार का सशक्त माध्यम बनाया है। उनके मार्गदर्शन में शिक्षित हुए कई छात्र आज देश के विभिन्न उच्च पदों पर आसीन होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके संस्कार और विशिष्ट शिक्षण पद्धति ही उन्हें भीड़ से अलग खड़ा करती है।
कई सम्मानों से अलंकृत है व्यक्तित्व
शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए उन्हें समय-समय पर कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उनकी इन उपलब्धियों से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा वैशाली जिला गौरवान्वित महसूस करता है।
बधाई देने वालों का लगा तांता लगा हुआ है। मंगलवार को  उनकेo जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत रूप से बधाई देने वालों की  कोई कमी नही  है । बधाई देने बालो में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार, प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण, प्रणव कुमार, परवेज आलम, धर्मेंद्र कुमार, मो. जाकिर, संतोष कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह, समाजसेवी दीपक कुमार सिंह सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों सहित अन्य  शुभचिंतकों ने उनके दीर्घायु होने और सदा ऊर्जावान बने रहने की कामना करते हुए कहा कि कौसर परवेज खान  जैसी शख्सियत समाज के लिए एक अनमोल धरोहर हैं।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This