गोरौल (वैशाली)।
गोरौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग (NH-22) पर हरशेर गांव के समीप एक अनियंत्रित बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल की पहचान हरशेर गांव निवासी खुर्शीद साह के रूप में हुई है।
बाजार से लौटने के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, खुर्शीद साह गोढ़िया चौक से घर का जरूरी सामान खरीदकर पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खुर्शीद साह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर
स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए गोरौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल, हाजीपुर रेफर कर दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
रिपोर्ट: जाहिद वारसी








