गोरौल थाना पर उस समय अजीब स्थिति उतपन्न हो गयी जब तमिलनाडु पुलिस एक नवालिंग लड़कीं को गोढ़ीया चौक से बरामद कर थाने लायी. इस सम्बन्ध में बताया गया है कि मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के पदमौल दयालपुर गांव निवासी संजय पासवान अपने परिवार के साथ तमिलनाडु के वीरना बीच एम-8 थाना क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता था . वही बेतिया जिले के भी एक परिवार भी वही रहकर मेहनत मजदूरी करता था. चुकी दोनों परिवार बिहार से थे इसलिये एक दूसरे के यहा आनाजाना था. इसी दौरान में संजय के पुत्र आयुष ने उसके 13 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर एक मंदिर में ले गया और शादी का बीडीओ बनाकर वायरल कर दिया जिसके बाद लडकी के परिजनों ने इस मामले में बिरना बीच एम-8 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था. इसी रिपोर्ट के आधार पर तामिलनाडू पुलिस को उसका लोकेशन कुढ़नी का मिला जिसके बाद सब इंस्पेक्टर शाहिद खान पूरी पुलिस टीम के साथ बीते 11 फरवरी को ही कुढ़नी आ धमके जब लड़की को पता चला कि पुलिस खोज रही है तो वह अपना ठिकाना इधर उधर बदलते रही . मंगलवार को आयुष का ननिहाल जो गोरौल थाने के आदमपुर गांव में है वहां पहुंची और वहीं से गाड़ी पकड़ने के लिये गोढ़ीया चौक पर खरी थी. जिसकी सुचना गोरौल पुलिस को भी लगी . दोनों पुलिस ने उसे पकड़ कर थाने लायी . हालांकि दर्जनों आयुष के परिजन थाना पर जुट गए और लड़की को जबरन ले जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सभी को थाने से बाहर किया.
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि नवालिंग लड़की को बरामद कर लिया गया है. लड़की को शांति व्यवस्था के साथ तमिलनाड़ू पुलिस अपने साथ ले गयी है








