How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » बिहार » गोरौल में शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, घर के शौचालय में छिपाकर रखी 600 लीटर शराब जब्त।

गोरौल में शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, घर के शौचालय में छिपाकर रखी 600 लीटर शराब जब्त।

गोरौल (वैशाली)। होली के त्योहार को देखते हुए शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गोरौल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धाने गोरौल गांव में छापेमारी कर एक घर के शौचालय से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होली के मद्देनजर शराब कारोबारियों द्वारा बड़े पैमाने पर विदेशी शराब का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने धाने गोरौल गांव में छापेमारी की। जब वहां स्थित एक शौचालय की तलाशी ली गई, तो पुलिस दंग रह गई। शौचालय के भीतर केन बियर, फ्रूटी पैक और विभिन्न बोतलों में भरी कुल 600 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। तस्करों ने पकड़ से बचने के लिए शराब को शौचालय में रखकर ताला लगा दिया था।
बाइक और शराब भी जब्त
शराब के साथ ही मौके से एक मोटरसाइकिल (BR 31 AJ 0894) भी बरामद की गई है, जिस पर दो कार्टून विदेशी शराब लदी हुई थी। जांच में पता चला है कि यह बाइक गांव के ही कृष्णनंदन चौरसिया के पुत्र राहुल कुमार की है, जबकि जिस शौचालय से शराब मिली है वह देव नारायण चौरसिया का बताया जा रहा है।
तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
पुलिस के अनुसार, इस अवैध कारोबार में राहुल कुमार और देव नारायण चौरसिया के साथ-साथ राम एकवाल चौरसिया का पुत्र सुबोध कुमार भी शामिल है। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि शराब की बड़ी खेप को जब्त कर लिया गया है और तीनों फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस इस धंधे में शामिल अन्य सिंडिकेट के सदस्यों की पहचान करने में भी जुटी है।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This