गोरौल (वैशाली)। नगर पंचायत गोरौल की कार्यपालक पदाधिकारी (EO) अर्चना कुमारी ने मांस और मछली दुकानदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान ईओ ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि सभी दुकानदारों को अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेना होगा और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।लाइसेंस अनिवार्य: सभी दुकानदारों को व्यवसाय के लिए वैध लाइसेंस लेना आवश्यक है।
सार्वजनिक स्थानों पर पाबंदी: सार्वजनिक जगहों पर दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी।
साफ-सफाई पर जोर: दुकान के आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है ताकि गंदगी और बीमारी न फैले।
सहयोग की अपील: ईओ ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि नगर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना है।
इस बैठक में सफाई जमादार दीपक कुमार, विकास कुमार, राज किशोर, बिजेंद्र कुमार, पिंटू कुमार सहित दर्जनों दुकानदार उपस्थित थे। (रिपोर्ट: जाहिद वारसी)








