How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » बिहार » केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कामाख्या मंदिर में टेका माथा, देश की खुशहाली के लिए की विशेष पूजा-अर्चना।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कामाख्या मंदिर में टेका माथा, देश की खुशहाली के लिए की विशेष पूजा-अर्चना।

गुवाहाटी: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान आज असम के गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या देवी के मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूरे विधि-विधान से मां कामाख्या के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
मंदिर में दर्शन के बाद चिराग पासवान ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने मां के चरणों में शीश नवाकर समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि मां कामाख्या का आशीर्वाद और कृपा सदैव सभी पर बनी रहे।
गौरतलब है कि कामाख्या मंदिर देश के 51 शक्तिपीठों में से एक अत्यंत महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है, जहाँ चिराग पासवान आज अपनी श्रद्धा व्यक्त करने पहुँचे थे।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This