बिहार बटालियन मुज़फ्फरपुर द्वारा संचालित पीएम श्री राजकीयकृत उच्च विद्यालय गोरौल, वैशाली में एनसीसी का प्रथम स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष आज ही के दिन 32 बिहार बटालियन एनसीसी मुज़फ्फरपुर के कर्नल श्री कमल किशोर मिश्रा द्वारा विद्यालय में विधिवत रूप से एनसीसी इकाई की स्थापना का आदेश प्रदान किया गया था। इसी उपलक्ष्य में विद्यालय परिवार एवं एनसीसी कैडेटों द्वारा स्थापना दिवस समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षकगण एवं कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री मुकेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में एनसीसी को आज जिस प्रकार प्रगति करते हुए देखा जा रहा है, उसमें विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने विशेष रूप से विद्यालय के संस्कृत शिक्षक एवं एनसीसी एसोसिएट ऑफिसर डॉ. राजीव नयन झा के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय में एनसीसी स्थापना कराने में उनका विशेष योगदान रहा है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री प्रशांत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि एनसीसी कैडेट जिस अनुशासन एवं समर्पण के साथ विद्यालय व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में सहयोग करते हैं, वह सराहनीय है। उन्होंने आयुष राज के नेतृत्व में कैडेटों द्वारा विद्यालय परिसर को व्यवस्थित एवं अनुशासित बनाए रखने की प्रशंसा करते हुए सभी कैडेटों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर एनसीसी एसोसिएट ऑफिसर डॉ. राजीव नयन झा ने कहा कि “मेहनत व्यक्ति करता है और जीत पूरे परिवार की होती है।” उन्होंने विद्यालय परिवार एवं सभी कैडेटों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से हुई, जिसे अनिशा कुमारी, निकिता कुमारी एवं प्रियंका कुमारी ने प्रस्तुत किया।
समारोह में विद्यालय के शिक्षक श्री राजीव कुमार, पंकज कुमार, शुभाषचंद्र यादव, सुशील कुमार, श्याम कुमार, नीरा कुमारी, लवली कुमारी, मला कुमारी, प्रियंका बाला एवं सुधा कुमारी ने एनसीसी कैडेट अनुष्का कुमारी, सिभरण कुमारी, अन्नूप्रिया, अंजलि कुमारी, आयुष कुमार, अंकित कुमार, मोहम्मद जुनैद वारसी, रजनीश कुमार एवं छोटू कुमार को मेडल एवं कैंप प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव नयन झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री प्रशांत कुमार द्वारा किया गया , हैडलाइन के साथ खबर बना कर दीजिए








