How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » बिहार » लोहिया स्वच्छ बिहार कार्यक्रम के जरिए पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

लोहिया स्वच्छ बिहार कार्यक्रम के जरिए पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

शनिवार को लोहिया स्वच्छ बिहार कार्यक्रम के जरिए नगर पंचायत गोरौल के सभी विद्यालयों में स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम के जरिए शनिवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजित किया गया. इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी अर्चना एवं स्वच्छता पदाधिकारी कुमारी साक्षी द्वारा सभी विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधा रोपण कार्य किया गया एवं सभी विद्यालयों में दस दस पौधे लगाए गए.

राजकीय मध्य विद्यालय गोरौल चकव्यास में प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार के नेतृत्व में बच्चों द्वारा स्वच्छता अभियान पर बनाए गए रंगोली एवं पेंटिंग प्रदर्शनी लगाया गया. छात्रों को बताया गया कि हम सभी को खाना खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोना जरुरी है एवं कूड़ा कूड़ेदान में डालना चाहिए. अपने आसपास साफ सफाई रखना जरूरी है.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This

Recent Post