How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » बिहार » हृदयगति रुकने से अधिवक्ता की हुई मौत।

हृदयगति रुकने से अधिवक्ता की हुई मौत।

गोरौल थाना क्षेत्र के खजौल बाजितपुर गांव निवासी अधिवक्ता 58 वर्षीय  विजय कुमार पांडेय की असामयिक निधन से गांव में  शोक की लहर दौड़ गयी. मृतक पांडेय बीमार चल रहे थे . उनका इलाज हाजीपुर के निजी नर्सिंग होम में चल रहा था. इलाज के दौरान ही  गुरुवार की  रात्रि हृदयगति रुक जाने से उनकी निधन हो गयी . वे वर्तमान डीजीपी विनय कुमार के छोटे बहनोई थे और व्यवहार न्यायालय हाजीपुर में अधिबक्ता थे. हालांकि मृतक स्वर्गीय पांडेय अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री छोर गये है.  पुत्री खुशबू कुमारी  की शादी हो  चुकी है . दोनों पुत्रो की शादी अभी नही हुई है. बड़ा पुत्र  मणिकांत  सीआईएसएफ में कार्यरत है  वही दूसरा पुत्र धुर्व कुमार नौकरी के लिए तैयारी कर रहा है. सबसे बड़ी बात है कि उनकी 90 वर्षीय माँ दुर्गा देवी अभी जीवित है. पुत्र के  मृत्यु से काफी टूट चुकी है. कहती है कि इस उम्र में भी हमे यह दिन देखना पर रहा है. वयोवृद्ध माता  अब जीना नही चाहती है.  पत्नी मंजू देवी का भी रो – रो- कर बुरा हाल है. गांव के ही अजित कुमार पांडेय, अजय कुमार, सीताराम पांडेय,ईश्वर पांडेय,शिवजी पांडेय, राहुल कुमार ,रौशन पांडेय ने मृतक के परिजनों को ढांढस बांधते हुए कहा कि यह सब भगवान की  लीला है एक दिन  हम सब को जाना कोई  भी इस धरी पर रहने नही आया है।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This