How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » बिहार » 372 लीटर विदेशी शराब के पिकअप सहित दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफतार

372 लीटर विदेशी शराब के पिकअप सहित दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफतार

गोरौल  थाना क्षेत्र के गोरौल गांव से पिकअप पर लदे 372 लिटर विदेशी शराब जब्त किया गया  है. वहीं मौके से पिक अप चालक थाने के ही इनायतनगर गांव के वार्ड नंबर दो निवासी रविरंजन कुमार एंव उपचालक शिवम कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया  गया है . बताया गया है कि थाने में पदस्थापित एस एस अभय शंकर सिंह रात्रि गश्ती के  दौरान गोरौल गांव में गस्ती कर रहे थे कि एक पिकअप को आते देखा जिसे रुकने का इशारा किया तो वह और तेजी से भागने लगा .  पीछा करने पर पिकअप गाड़ी गोरौल गांव में एक मोड़ के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें से चालक एंव उपचालक को सुरक्षित निकाला गया. जब गाड़ी संख्या – बी आर 09 जी बी -3969 की तलाशी ली गई तो उसमें लदे विभिन्न कंपनियों के 595 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया .
         अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने शराब बरामद किये जाने की पुष्टि की पुष्टि करते हुए    इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की बाते बताई है.   साथ ही बताया  है कि दो लोगों को मौके से  गिरफ्तार किया गया है.  करोबारी की खोज की जा रही है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This