Home » बिहार » महाराष्‍ट्र में चार्टर प्‍लेन क्रैश, डिप्‍टी सीएम अजीत पवार सहित 5 की मौत

महाराष्‍ट्र में चार्टर प्‍लेन क्रैश, डिप्‍टी सीएम अजीत पवार सहित 5 की मौत

राजनीतिक गलियारों से दुखद खबर सामने आ रही है. NCP नेता और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार को ले जा रहा एक विमान बारामती में क्रैश हो गया. इस हादसे में अजीत पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई. क्रैश के बाद प्राइवेट चार्टर्ड विमान आग लगने से पूरी तरह जलकर खाक हो गया. बताया जा रहा कि यह विमान बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती में लैंड करने की कोशिश करते समय क्रैश हो गया. अजीत पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे. अभी यह साफ नहीं है कि विमान की क्रैश लैंडिंग हुई या यह हादसा किसी टेक्निकल खराबी की वजह से हुआ.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

One response to “महाराष्‍ट्र में चार्टर प्‍लेन क्रैश, डिप्‍टी सीएम अजीत पवार सहित 5 की मौत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This

Recent Post