Home » मध्य प्रदेश » इंदौर » गौतमबुद्ध नगर में नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे

गौतमबुद्ध नगर में नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे

Schools from nursery to class eight will remain closed in Gautam Buddha Nagar till January 14

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गौतमबुद्धनगर जिले में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के विद्यालय 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। कड़ाके की सर्दी कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। शीतलहर और कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिले के सभी कक्षा 8 तक के विद्यालयों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। इससे पहले आदेश 6 जनवरी तक जारी किया गया था। 

जिले में बढ़ते सर्दी के सितम को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियों की अवधि बढ़ाई है। इससे पहले जिलाधिकारी के आदेश पर 6 दिसंबर तक स्कूलों की छुट्टी का आदेश दिए थे। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार जिले के सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों की 14 जनवरी तक अवकाश रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का कहर जारी

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है। कोहरे के कारण आम जन से लेकर यातायात प्रभावित हो रहा है। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए हैं, उड़ानों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। 

Source link

Author:

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This