Home » मध्य प्रदेश » इंदौर » मॉडल दिव्या पाहुजा मर्डर केस: 27 साल पुरानी मॉडल की कहानी, सात साल में खत्म हुई गुरुग्राम न्यूज़ हिंदी में

मॉडल दिव्या पाहुजा मर्डर केस: 27 साल पुरानी मॉडल की कहानी, सात साल में खत्म हुई गुरुग्राम न्यूज़ हिंदी में

Model Divya Pahuja murder case story of 27 year old model ended in seven years Gurugram News in hindi

Model Divya Pahuja
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


साइबर सिटी के एक साधारण परिवार की दिव्या पहुजा दो गैंगस्टरों के बीच फंसकर सात साल में ही न केवल चर्चा में आ गई, बल्कि इन्हीं सात के दौरान उनकी कहानी का अंत भी हो गया। सात साल पहले गैंगस्टर संदीप गाडौली के एनकाउंटर के बाद चर्चा में आई दिव्या की कहानी का अंत अब एक होटल मालिक की दोस्ती से हो गया।

कमिश्नरेट की पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक मामलों के आरोपी गैंगस्टर संदीप गाडौली का मुंबई में एनकाउंटर किया था। मुंबई पुलिस ने इस एनकाउंटर को फर्जी करार देते हुए गुरुग्राम पुलिस के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। 

इसमें दिव्या और उसकी मां को भी आईपीसी की धारा-120बी के तहत मुलजिम बनाया गया था। एनकाउंटर के आरोपी पुलिसकर्मियों के साथ ही मुंबई पुलिस ने दिव्या और उसकी मां को भी जेल भेज दिया था। यहीं से दिव्या चर्चा में आई। उस समय उसकी उम्र भी मात्र बीस बरस ही थी।

गैंगस्टर संदीप के विरोधी दूसरे गैंगस्टर बिंदर गुर्जर से दोस्ती का उस पर आरोप लगा। दोनों एक साथ संदीप की हत्या के मामले में मुंबई जेल में बंद रहे। बीते साल ही 25 जुलाई को दिव्या जमानत पर बाहर आई थी। 

Source link

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This