गोरौल वैशाली जाहिद वारसी।
गांव वालों ने पति पत्नी और प्रेमिका को किया पुलिस हवाले ।
थाने पर उस समय असमंजस की स्तिथि बन गई जब थाने पर पति पत्नी और प्रेमिका को गांव वालों ने पुलिस के हवाले किया। सभी ।
समाज भी इस मामले से ऊब चुका है ।
मामला है थाना क्षेत्र के पीरापुर का ।
बताया गया है कि थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर गांव निवासी मो जाबिर ने अपनी पुत्री इरफाना खातून की शादी एक वर्ष पूर्व थाने क्षेत्र के ही पीरापुर गांव निवासी मो रज्जाक के साथ की थी । इरफाना गर्भवती भी है । इसी बीच इरफ़ाना का पती रज्जाक का प्रेम प्रसंग सकरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी शबाना के साथ चल रहा था । इसकी भनक गांव बालों के साथ उसकी पत्नी इरफाना को भी लगी ।
वहीं थाने पर प्रेमिका ने बताई कि वह एक दूसरे से प्रेम करती है और वह शादी करेगी । चाहे उसे दूसरी पत्नी का ही दर्जा दिया जाए।
वही शादी शुदा प्रेमी भी उससे शादी करने की जिद पर अड़ा है और बताया कि यदि हम दोनों को मिलने नहीं दिया गया तो वह आत्म हत्या कर लेगा । इसकी पंचायत भी गांव में की गई थी लेकिन बात नहीं बनी ।
पुलिस एवं समाज के लिये ये तीनों का मामला सुलझाना एक टेढ़ा मामला बन चुका है।
क्योंकि इससे पुर्व भी वह लड़का को इसी मामले में पुलिस ने थाने पर लायी थी जिसे ग्रामीणों के आग्रह पर छोड़ दिया गया जब ग्रामीणों से भी बात नहीं बनी और आत्म हत्या करने पर उतारु हो गया तो ग्रामीणों ने ही तीनों को थाने पर लाकर रख दिया । हलाकि थाने पर अभी भी पुलिस के अलावे ग्रामीण भी समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं ।







